खेल की खबरें | फिर से अभ्यास करना ‘जेल से छूटने’ जैसा: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज नोर्ट्जे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्ट्जे ने कहा कि यूएई में 19 सितंबर से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए उनकी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के नेट अभ्यास में भाग लेना उनके लिए खुशी की बात क्योंकि इससे पहले उन्हें लग रहा था कि वह ‘जेल में बंद’ हैं।
दुबई, 31 अगस्त दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्ट्जे ने कहा कि यूएई में 19 सितंबर से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए उनकी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के नेट अभ्यास में भाग लेना उनके लिए खुशी की बात क्योंकि इससे पहले उन्हें लग रहा था कि वह ‘जेल में बंद’ हैं।
दिल्ली कैपिटल्स टीम में नोर्ट्जे इंग्लैंड के क्रिस वोक्स की जगह शामिल हुए हैं। रविवार को उन्होंने पहली बार नेट अभ्यास किया।
यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: सुरेश रैना की जगह इन तीन खिलाड़ियों को Chennai Super Kings की टीम में मिल सकता है मौका.
यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति में उन्होंने कहा, ‘‘ बालकनी की जगह बाहर मैदान पर होना अच्छा है। मैं इसे बयां नहीं कर सकता लेकिन ऐसा लग रहा था कि पिछले कुछ दिनों से जेल में बंद हूं, इसलिए बाहर होना शानदार है।’’
इस 28 साल के खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ पहले दिन (अभ्यास के) मैंने ज्यादा जोर नहीं लगाया। यह धीरे-धीरे गति पकड़ेगा लेकिन गेंदबाजी करना शानदार रहा।’’
यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: डिविलियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ अभ्यास का ‘लुत्फ’ उठाया.
नोर्ट्जे को यूएई के लिए उड़ान भरने से पहले हालांकि इस साल आईपीएल खेलने की उम्मीद नहीं थी।
पिछले साल टेस्ट श्रृंखला में विराट कोहली को आउट करने वाले इस गेंदबाज ने कहा, ‘‘ मेरे लिये दिल्ली कैपिटल्स के साथ यहां होना शानदार है। मैं टीम में दूसरे खिलाड़ी की जगह देर से जुड़ा। जब तक मैं विमान पर नहीं बैठा था तब तक मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि चीजें वास्तव में हो रही हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)