देश की खबरें | पी पी के रामाचार्युलू राज्यसभा के महासचिव नियुक्त किये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को डॉ. पी पी के रामाचार्युलू को राज्यसभा सचिवालय का महासचिव नियुक्त किया ।

नयी दिल्ली, 31 अगस्त राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को डॉ. पी पी के रामाचार्युलू को राज्यसभा सचिवालय का महासचिव नियुक्त किया ।

रामाचार्युलू देश दीपक वर्मा की जगह लेंगे जो चार साल तक महासचिव रहने के बाद मंगलवार को इस पद से मुक्त हो गये।

सचिवालय ने एक बयान में कहा कि डॉ. परसराम पट्टाभि केशव रामाचार्युलू 2018 से राज्यसभा सचिवालय में सचिव थे। वह राज्यसभा के करीब 70 साल के इतिहास में सचिवालय के रैंक से इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाले पहले अंदरूनी कर्मी हैं।

बयान के अनुसार लोकसभा के महासचिव पद पर नौ ऐसे अंदरूनी कर्मी पहुंच चुके हैं।

सन् 1958 में 20 मार्च को जन्मे रामाचार्युलू के पास संसद के कामकाज के विभिन्न पहलुओं को संभालने का करीब 40 साल का अनुभव है। वह लोकसभा में एक साल काम करने के बाद 1983 में राज्यसभा सचिवालय से जुड़े थे।

राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि यह नियुक्ति अगले आदेश तक के लिए है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\