देश की खबरें | पावरलिफ्टर जयदीप और खातून ने तोक्यो पैराालम्पिक के लिये क्वालीफाई किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पावरलिफ्टर जयदीप कुमार और सकीना खातून ने तोक्यो पैरालम्पिक खेलों के लिये क्वालीफाई कर लिया है क्योंकि खेल की वैश्विक ईकाई ने हर देश को द्विपक्षीय कोटा स्थान दिये हैं ।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई पावरलिफ्टर जयदीप कुमार और सकीना खातून ने तोक्यो पैरालम्पिक खेलों के लिये क्वालीफाई कर लिया है क्योंकि खेल की वैश्विक ईकाई ने हर देश को द्विपक्षीय कोटा स्थान दिये हैं ।

विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग ने कुमार (पुरूषों का 65 किलो) और खातून (महिलाओं का 50 किलोवर्ग) को कोटा दिया है ।

खातून ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य और 2018 एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक जीता था ।

यह कोटा भारत के लिये राहत लेकर आया है क्योंकि देश की पावरलिफ्टिंग टीम पिछले महीने दुबई में यात्रा प्रतिबंधों के कारण विश्व कप नहीं खेल सकी थी ।

पैरालम्पिक के लिये क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला पावरलिफ्टर खातून ने कहा ,‘‘ यह सपना सच होने जैसा है । मैं पिछले दो साल से इसके लिये मेहनत कर रही थी । अब पदक जीतने का पूरा प्रयास करूंगी ।’’

जयदीप ने कहा ,‘‘ दुबई में आखिरी क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाने के कारण पता नहीं था कि पैरालम्पिक खेल सकेंगे या नहीं । अब राहत मिली है और उम्मीद है कि हम पदक जीतेंगे ।’’

तोक्यो पैरालम्पिक 24 अगस्त से पांच सितंबर के बीच खेले जायेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू