विदेश की खबरें | यूक्रेनी परमाणु संयंत्र में विद्युत आपूर्ति फिर से बाधित: आईएईए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह संयंत्र यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा स्टेशन है। यूक्रेन पर रूस के हमला करने के बाद से इस संयंत्र में सातवीं बार बाह्य विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह संयंत्र यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा स्टेशन है। यूक्रेन पर रूस के हमला करने के बाद से इस संयंत्र में सातवीं बार बाह्य विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख राफेल ग्रोसी ने ट्वीट किया, ‘‘संयंत्र में परमाणु सुरक्षा की स्थिति बहुत कमजोर है।’’

ग्रोसी ने यूक्रेनी और रूसी बलों के बीच जारी लड़ाई से इस क्षेत्र को दूर रखने की फिर से अपील करते हुए कहा, ‘‘हमें संयंत्र की रक्षा करने पर सहमत होना चाहिए और यह स्थिति बरकरार नहीं रखी जा सकती।’’

संयंत्र के छह परमाणु रिएक्टर को गोलाबारी या रॉकेट हमले के प्रभाव से बचाने के लिए अवरोधक लगाए गए हैं, लेकिन विद्युत आपूर्ति बाधित होने से रिएक्टर की सुरक्षा के लिए आवश्यक शीतलन प्रणाली ठप पड़ सकती है। आपातकालीन डीजल जनरेटर भरोसेमंद नहीं है।

संयंत्र के पास जारी लड़ाई और विशेषकर तोपों के इस्तेमाल ने 1986 में हुई चेर्नोबिल जैसी आपदा की आशंका पैदा कर दी है। उस समय एक रिएक्टर के फट जाने से एक बड़े इलाके में तबाही मच गई थी। यह दुनिया का सबसे भयंकर परमाणु हादसा था।

यूक्रेन की सरकारी परमाणु कंपनी एनेरगोएटम ने कीव से करीब 500 किलोमीटर दूर और रूस के कब्जे वाले दक्षिणी यूक्रेन में संयंत्र तक जाने वाली आखिरी हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन में गड़बड़ी के लिए रूसी गोलाबारी को दोषी ठहराया।

एनेरगोएटम ने सचेत किया कि संयंत्र ‘‘परमाणु एवं विकिरण हादसे के कगार पर है।’’

ग्रोसी ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के फरवरी 2022 में हमला करने के बाद से इस संयंत्र में सातवीं बार बाह्य विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है।

यह संयंत्र दुनिया के 10 बड़े परमाणु ऊर्जा स्टेशन में शामिल है।

एनेरगोएटम के एक प्रतिनिधि ने पिछले सप्ताह कहा था कि रूसी अधिकारियों ने संयंत्र से 3,100 कर्मचारियों और उनके परिवारों की नियोजित निकासी के लिए प्रशिक्षण शुरू कर दिया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\