जरुरी जानकारी | पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 6,294 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) का एकीकृत शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत उछाल के साथ 6,294.44 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, आठ फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) का एकीकृत शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत उछाल के साथ 6,294.44 करोड़ रुपये रहा है।

बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 5,241.10 करोड़ रुपये का एकीकृत मुनाफा कमाया था।

पीएफसी लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि आलोच्य तिमाही में उसकी कुल आमदनी बढ़कर 23,593.40 करोड़ रुपये रही थी, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 19,662.65 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में 2023-24 के लिए 10 रुपये के चुकता इक्विटी शेयर पर 35 प्रतिशत या 3.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के दूसरे अंतरिम लाभांश की घोषणा की गई।

कंपनी ने एक अन्य बयान में कहा कि दिसंबर, 2023 तिमाही के अंत में उसके द्वारा दिया गया एकीकृत कर्ज 19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 9,54,483 करोड़ रुपये हो गया है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही के बाद 8,04,526 करोड़ रुपये था।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में कंपनी का एकीकृत शुद्ध एनपीए (गैर-निष्पादित आस्तियां) 0.86 प्रतिशत के अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गईं, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1.15 प्रतिशत थीं।

इस अवधि में सकल एनपीए भी 0.78 प्रतिशत घटकर 3.13 प्रतिशत पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\