विदेश की खबरें | चिट्ठियों को लेकर हंगामे के बीच सीनेट के समक्ष बयान दर्ज कराएंगे पोस्टमास्टर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डाक सेवा के नए प्रमुख की तारीफ की है जो एक रिपब्लिकन दानदाता और और सहयोगी हैं।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डाक सेवा के नए प्रमुख की तारीफ की है जो एक रिपब्लिकन दानदाता और और सहयोगी हैं।
डेमोक्रेटिक पार्टी ने जून में उनके आने के साथ ही खर्चों में कटौती की उनकी पहल के लिए उन्हें चेतावनी दी थी जिससे उथल-पुलथ है और चुनावों के लिये भी खतरा है।
ट्रंप ने यह कहकर बात को और बढ़ा दिया कि वह एजेंसी के फंड को रोकना चाहते हैं ताकि कोविड-19 के संकट के दौरान डाक-मतों की संभावित भारी संख्या को संभालना डाक सेवा के लिये मुश्किल हो जाए।
गृह सुरक्षा और सरकारी मामलों की समिति के अध्यक्ष रिपब्लिकन सीनेटर रॉन जॉनसन उस “झूठे राजनीतिक विमर्श” को खारिज करने के लिये खुले सत्र संबोधित करेंगे कि डीजॉय चुनावों को “ध्वस्त” करने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: बराक ओबामा ने अच्छा काम नहीं किया था, इसलिए मैं राष्ट्रपति बना.
लिखित टिप्पणी के मुताबिक विस्कॉन्सिन से सीनेटर कहेंगे, “यह पोस्टमास्टर डीजॉय का सराहनीय प्रयास है कि उन अतिरिक्त लागतों को कम किया जाए जो अभी उनके खिलाफ गलत राजनीतिक विमर्श तैयार करने के लिये इस्तेमाल की जा रही हैं।”
सुबह होने वाली यह सुनवाई डिजिटल माध्यम से होगी क्योंकि संसद अभी अवकाश पर है और सांसद कोरोना वायरस महामारी के दौरान अपने अधिकतर काम डिजिटल माध्यमों से ही कर रहे हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)