देश की खबरें | पद हमारे लिए कोई मायने नहीं रखता: शिवपाल यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाल ही में मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए जमकर प्रचार करने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को कहा कि उनके लिए सपा में कोई पद मायने नहीं रखता।

प्रयागराज, 20 दिसंबर हाल ही में मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए जमकर प्रचार करने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को कहा कि उनके लिए सपा में कोई पद मायने नहीं रखता।

यहां कृषि विश्वविद्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने वह समाजवादी परंपरा के लोगों में से हैं, जिनके लिए पद कोई मायने नहीं रखता। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण, डॉक्टर लोहिया जैसे लोगों ने पूरे देश को हिला दिया था।

शिवपाल यादव ने कहा कि पद उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है, जनता का विश्वास बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि वह विपक्ष का नेता रह चुके हैं और अभी अखिलेश विपक्ष के नेता के तौर पर बेहतर भूमिका निभा रहे हैं जिसका उदाहरण मैनपुरी का उपचुनाव परिणाम है।

उन्होंने कहा कि उनको समाजवादी पार्टी को संघर्ष के बल पर मजबूत करना है और उनका लक्ष्य इस (भाजपा) सरकार को हटाना है। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में उनके सपा के साथ आने का पार्टी को फायदा मिलेगा।

शिवपाल ने कहा कि सपा जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे वह निभाएंगे। प्रदेश में अपराधियों के घरों पर योगी सरकार द्वारा बुलडोजर चलाए जाने पर शिवपाल ने कहा कि यह परंपरा गलत है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर किसी ने अपराध किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो, लेकिन उनके बच्चों का क्या दोष? सरकार रिश्तेदारों, सगे संबंधियों के नाम पर लिखी गई संपत्ति गिरा रही है जो गलत है। हम इस लड़ाई को लड़ेंगे और विधानसभा से लेकर सड़कों तक हम इसका विरोध करेंगे।”

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि जितने भी लोहियावादी, गांधीवादी और चौधरी चरण सिंह के समर्थक हैं, जितने भी इधर-उधर हैं, सबको एकत्र करके आगे बढ़ा जाए। हमारा लक्ष्य होगा कि जो भी चुनाव हो, उसमें भाजपा को हटाया जाए।”

सपा पर गुंडागर्दी के आरोपों पर शिवपाल ने कहा, “भाजपा खुद गुंडई करती है। किसी पर झूठे मुकदमे लाद दो, किसी का घर गिरा दो, किसी को ठोक दो, यह गुंडई नहीं तो क्या है? उलटे इन्होंने मैनपुरी में गुंडई से चुनाव जीतने का सपा पर आरोप लगाया। इतना सुरक्षा बल लगाने, पूरी सरकार के लगने के बावजूद हम चुनाव जीते।”

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है और लोगों का भयंकर उत्पीड़न किया जा रहा है, यह सरकार विपक्ष को पूरी तरह से खत्म करना चाहती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड