खेल की खबरें | कई खिलाड़ियों का टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना सकारात्मक पहलू: बोल्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि अलग-अलग समय पर विभिन्न खिलाड़ियों का टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी इकाई का सकारात्मक पहलू रहा है।

अहमदाबाद, 17 अप्रैल तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि अलग-अलग समय पर विभिन्न खिलाड़ियों का टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी इकाई का सकारात्मक पहलू रहा है।

राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत के लिए 178 रन के लक्ष्य को सात विकेट गंवा कर हासिल कर लिया। टीम शुरुआती तीन ओवरों के बाद चार रन पर दो विकेट गंवाकर मुश्किल परिस्थिति में थी लेकिन कप्तान संजू सैमसन (60) और शिमरोन हेटमेयर (नाबाद 56) की प्रभावशाली बल्लेबाजी से उसने चार गेंद शेष रहते जीत दर्ज कर ली।

बोल्ट ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हमारी टीम में कुछ बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और मुझे लगता है कि असली सकारात्मक यह है कि अलग-अलग समय पर विभिन्न खिलाड़ियों ने टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया। ’’

न्यूजीलैंड के 33 साल के इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘ जोस (बटलर) जाहिर तौर पर हमारे लिए एक बड़ा खिलाड़ी है और मुझे यकीन है कि इस मैच में रन नहीं बनाने का उसे मलाल होगा। लेकिन बल्लेबाजी इकाई में अन्य खिलाड़ियों के द्वारा योगदान देने की भूख अद्भुत है।’’

बोल्ट ने कहा, ‘‘कप्तान (सैमसन) ने वहां बहुत दबाव झेला। उसने खेल को आगे बढ़ाने की कोशिश की और मैच में टीम की वापसी करायी। उसे दूसरे खिलाड़ियों का अच्छा समर्थन मिला।’’

उन्होंने टाइटंस के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाने के लिए रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और एडम जम्पा की स्पिन तिकड़ी के साथ तेज गेंदबाज संदीप शर्मा की भी सराहना की।

अपने चार ओवर में 46 रन लुटा कर एक विकेट लेने वाले बोल्ट ने कहा, ‘‘ स्पष्ट रूप से स्पिनरों के 12 ओवर ने मैच में हमारी वापसी करायी। हर ओवर मायने रखता है लेकिन सैंडी (संदीप शर्मा) ने आखिरी ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की। इस विकेट पर उन्हें 175 रन के आसपास रोकना शानदार रहा। संदीप ने हमें दिखाया लेंथ और अच्छी स्विंग के साथ कैसे गेंदबाजी करनी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू