विदेश की खबरें | पोप 13-15 सितंबर तक कजाकिस्तान की यात्रा करेंगे, रूसी नेता किरिल से कर सकते हैं मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रोम, एक अगस्त (एपी) वेटिकन ने सोमवार को पुष्टि की कि पोप फ्रांसिस 13 से 15 सितंबर तक कजाकिस्तान की यात्रा करेंगे, जहां वह रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के नेता पैट्रिआर्क किरिल से मुलाकात कर सकते हैं, जिसने यूक्रेन पर रूस के हमले को सही ठहराया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रोम, एक अगस्त (एपी) वेटिकन ने सोमवार को पुष्टि की कि पोप फ्रांसिस 13 से 15 सितंबर तक कजाकिस्तान की यात्रा करेंगे, जहां वह रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के नेता पैट्रिआर्क किरिल से मुलाकात कर सकते हैं, जिसने यूक्रेन पर रूस के हमले को सही ठहराया था।

‘रूस का पैट्रिआर्क’ एक पदवी है, जो रूस के बिशप को दी जाती है। वेटिकन ने कहा कि 85 वर्षीय फ्रांसिस कजाकिस्तान की राजधानी नूर-सुल्तान में एक अंतरधार्मिक सम्मेलन में भाग लेंगे।

फ्रांसिस ने जून में यरूशलम में किरिल के साथ तय एक बैठक को रद्द कर दिया था, क्योंकि इसके कूटनीतिक नतीजे हो सकते थे।

किरिल ने आध्यात्मिक और वैचारिक आधार पर आक्रमण को उचित ठहराया था और इसे पश्चिम के साथ ‘मेटाफिजिकल’ लड़ाई करार दिया था। उन्होंने युद्ध में जाने वाले सैनिकों को आशीर्वाद दिया था और इस विचार का आह्वान किया कि रूसी और यूक्रेनी एक ही लोग हैं।

फ्रांसिस और किरिल की पहली ऐतिहासिक मुलाकात वर्ष 2016 में हवाना में हुई थी। युद्ध शुरू होने के बाद से दोनों के बीच कम से कम एक बार वीडियो कॉल से बात हो चुकी है।

कजाकिस्तान सरकार 14-15 सितंबर से ‘विश्व और पारंपरिक धर्मों के नेताओं के कांग्रेस’ की मेजबानी कर रही है। किरिल को भी इसमें आमंत्रित किया गया है और मॉस्को के ‘पैट्रिआर्केट’ ने कहा है कि वह भी इसमें भाग लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\