उन्होंने कहा है कि अकसर हम अपने दादा-नाना को भूल जाते हैं जबकि इन लोगों के पास समाज को देने के लिए अनुभव और ज्ञान की भरमार होती है।
फ्रांसिस ने रविवार को कहा कि हर साल जुलाई के चौथे रविवार को रोमन कैथोलिक चर्च वयोवृद्ध लोगों को सम्मानित करेगा।
वेटिकन की ओर से कहा गया कि यदि इस साल महामारी का प्रकोप कम होता है और प्रतिबंधों में ढील दी जा सकेगी, तो बुजुर्गों के सम्मान में फ्रांसिस, 25 जुलाई को एक विशेष सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन करेंगे।
रविवार को पारंपरिक संबोधन में फ्रांसिस ने कहा कि हर साल 26 जुलाई को चर्च संत ऐन और जोकेम के सम्मान के प्रार्थना करता है जो यीशु की मां मरियम के माता-पिता थे।
फ्रांसिस ने कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी युवाओं को जीवन तथा आस्था के अनुभव दे सकते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY