विदेश की खबरें | पोम्पिओ ने हवाई में चीन के राजनयिक से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने चीन के शीर्ष राजनयिक यांग जियाची से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों तथा कोरोना वायरस महामारी पर विचारों का आदान-प्रदान किया। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों के बीच कई मुद्दों को लेकर बड़ी असहमतियां हैं।

वाशिंगटन, 18 जून अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने चीन के शीर्ष राजनयिक यांग जियाची से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों तथा कोरोना वायरस महामारी पर विचारों का आदान-प्रदान किया। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों के बीच कई मुद्दों को लेकर बड़ी असहमतियां हैं।

दोनों ही शीर्ष अधिकारियों के बीच हवाई में बैठक ऐसे दिन में हुई जब ट्रंप ने चीन में उइगर मुस्लिमों के मानवाधिकारों का उल्लंघन करने की निंदा करने वाले एक विधेयक पर हस्ताक्षर करके उसे कानून बना दिया। इसकी वजह से चीन के वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने का रास्ता तैयार हो गया है।

यह भी पढ़े | India-Nepal Border Dispute: नेपाल की संसद ने तीन भारतीय इलाकों को शामिल करने के लिए नक्शा बदलने संबंधी विधेयक पारित किया.

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पोम्पिओ ने कोविड-19 महामारी से लड़ने और उसके रोकथाम के लिए पूरी पार्दर्शिता और सूचनाओं के आदान-प्रदान पर जोर दिया। पोम्पिओ और यांग पहली बार मंगलवार को रात्रिभोजन पर मिले और बाद में उनकी मुलाकात बुधवार को भी जारी रही।

विदेश विभाग के प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागस ने कहा कि विदेश मंत्री पोम्पिओ ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य यांग से हवाई के होनोलुलु में मुलाकात की और अमेरिका-चीन संबंधों पर बातचीत की।

यह भी पढ़े | दुनियाभर में कहीं COVID-19 के टीके से वंचित ना रह जाएं विकासशील देश, अमीर देशों ने इसके लिए पहले ही ओर्डर देना किया शुरू.

पोम्पिओ ने इस दौरान अमेरिका के हितों और दोनों देशों के वाणिज्यिक, रक्षा और राजनयिक बातचीत के लिए परस्पर व्यवहार पर जोर दिया।

हांगकांग में विवादित सुरक्षा कानून लागू किए जाने के चीन के फैसले की वजह से अमेरिका और चीन के बीच असहमतियां बड़ी हो गई हैं। इस दौरान पोम्पिओ ने कोविड-19 महामारी से निपटने और इसे रोकने के लिए पूरी तरह से पार्दर्शिता और सूचनाओं का आदान-प्रदारन करने पर जोर दिया।

वहीं बीजिंग में चीन के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका की आलोचना उइगर मुस्लिमों को लेकर लाए कानून की वजह से की है। इसे चीन ने दुर्भावनापूर्ण हमला करार दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी