देश की खबरें | पॉलीटेक्निक के छात्र की गला काटकर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सहारनपुर जिले के नागल क्षेत्र में पैथालॉजी लैब में काम करके लौट रहे पॉलीटेक्निक के एक छात्र की गला काटकर हत्या कर दी गई।
सहारनपुर (उप्र), 23 मई सहारनपुर जिले के नागल क्षेत्र में पैथालॉजी लैब में काम करके लौट रहे पॉलीटेक्निक के एक छात्र की गला काटकर हत्या कर दी गई।
अपर पुलिस अधीक्षक (देहात क्षेत्र) सागर जैन ने बृहस्पतिवार को बताया कि पॉलीटेक्निक का छात्र गौरव (20) एक पैथोलोजी लैब में नौकरी भी करता था।
उन्होंने बताया कि बुधवार की रात को वह लैब में अपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहा था। देर तक घर नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू की गयी।
जैन ने बताया कि देर रात घर से करीब चार किलोमीटर दूर सड़क किनारे उसका शव पाया गया। उसकी गला काटकर हत्या की गयी थी।
जैन के मुताबिक मृतक के पिता पिंकी ने बताया कि उसके पुत्र का पास के ही एक गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था लेकिन युवती के परिजन को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।
उन्होंने बताया कि इस मामले में परिजनों ने युवती के छह परिजन को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरव के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)