देश की खबरें | पोलाची यौन उत्पीड़न मामले में शामिल सभी व्यक्तियों को न्याय के कटघरे में लाएंगे: कनिमोई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द्रमुक नेता एम. कनिमोई ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी एक बार सत्ता में लौटने पर यह सुनिश्चित करेगी कि सनसनीखेज पोलाची यौन उत्पीड़न मामले में पीड़ितों को न्याय मिले और मामले में शामिल सभी व्यक्ति दंडित हों।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोयंबटूर, 10 जनवरी द्रमुक नेता एम. कनिमोई ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी एक बार सत्ता में लौटने पर यह सुनिश्चित करेगी कि सनसनीखेज पोलाची यौन उत्पीड़न मामले में पीड़ितों को न्याय मिले और मामले में शामिल सभी व्यक्ति दंडित हों।

कनिमोई ने पास के पोलाची में एक विरोध प्रदर्शन रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक, पार्टी के छात्रसंघ नेता अरुलालांदम को बचाने का प्रयास कर रही है जिसे हाल ही में इस मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस मामले में शामिल कई अन्य पार्टी से संबंधित हैं।

उन्होंने दावा किया कि द्रमुक तब तक लड़ाई जारी रखेगी जब तक न्याय नहीं मिल जाता।

द्रमुक की महिला इकाई की सचिव कनिमोई ने कहा कि आरोपी जितने भी प्रभावशाली हों उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा क्योंकि आने वाले विधानसभा चुनावों के बाद ‘शासन में बदलाव’ होगा।

कुछ आरोपियों की तस्वीरें अन्नाद्रमुक नेताओं के साथ आनलाइन आने का जिक्र करते हुए द्रमुक सांसद ने दावा किया कि यह मंत्रियों के साथ उनके संबंधों का स्पष्ट प्रमाण है।

कनिमोई ने यह सवाल किया कि मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी, जो खुद एक किसान होने का दावा करते हैं, केंद्र के नए कृषि कानूनों का क्यों समर्थन कर रहे हैं, जिसके खिलाफ सैकड़ों किसान दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

इससे पहले, कनिमोई और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कोयंबटूर पुलिस ने विरोध स्थल पर जाने से रोका था, जिसके बाद वे सड़क पर बैठ गए। हालांकि, कनिमोई को आगे बढ़ने दिया गया।

विरोध प्रदर्शन में द्रमुक के वरिष्ठ नेता एवं एमडीएमके, केएमडीके, वीसीके, एसडीपीआई के प्रतिनिधि शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू