देश की खबरें | भाजपा के लिए राजनीति सेवा का मिशन, सपा के लिए व्यवसाय है: योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए राजनीति, सेवा का मिशन है, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लिए राजनीति अपने कारनामों को अंजाम देने, अराजकता, गुंडागर्दी फैलाने, दंगा कराने और कर्फ्यू लगाने का एक व्यवसाय है।

प्रयागराज, 16 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए राजनीति, सेवा का मिशन है, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लिए राजनीति अपने कारनामों को अंजाम देने, अराजकता, गुंडागर्दी फैलाने, दंगा कराने और कर्फ्यू लगाने का एक व्यवसाय है।

प्रयागराज के फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के कसेरुआ में उपचुनाव के तहत एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “सपा और बसपा को इन कारनामों को करने का सर्टिफिकेट नहीं देना चाहिए.. इनके प्रत्याशियों की जमानत जब्त होनी चाहिए।”

भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, “समाजवादी पार्टी राम मंदिर का विरोध करती है, दीपोत्सव, देव दीपावली, परीक्षाओं की शुचिता, विकास कार्यों और यहां तक कि गरीब कल्याणकारी योजनाओं का विरोध करती है। यह केवल बांटने की राजनीति में विश्वास करती है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “अयोध्या में 500 वर्षों का इंतजार हमें इसलिए करना पड़ा था क्योंकि हम बंटे थे। काशी और मथुरा में हमें अपमान इसलिए झेलना पड़ा क्योंकि हम बंटे थे। जब बंटे थे तो कटे थे। भारत में आज सबसे बड़ी चुनौती जाति के नाम पर बांटने वाले लोग हैं।”

उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी का विकास से कोसों दूर तक रिश्ता नहीं है। इनका एक ही सिद्धांत है सबका साथ, सैफई परिवार का विकास। इससे ऊपर ये सोच भी नहीं सकते।”

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हमने पहले ही दिन कहा था कि उत्तर प्रदेश की धरती को दंगामुक्त बनाएंगे, नकल माफिया, खनन माफिया, पशु माफिया आदि से सख्ती से निपटेंगे। इन पर कार्रवाई से सपा को बहुत पीड़ा होती है। सभी दुर्दांत माफिया सपा के गले के हार हैं। उन्हीं से इनकी आजीविका चलती है। उन्हीं के भरोसे ये जीते हैं।”

यहां लोक सेवा आयोग के खिलाफ चले छात्र आंदोलन के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रतियोगी परीक्षाएं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हों, इसके लिए माहौल सरकार भी बनाएगी और चयन बोर्ड और आयोग भी इसके लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। अच्छे नौजवान जब सेवा में आएंगे तो विकास की गति बढ़ाएंगे और गरीबों के लिए शासन की योजनाएं उन तक पहुंचाने में मदद करेंगे।”

योगी आदित्यनाथ ने मंच पर मौजूद जया पाल (उमेश पाल की पत्नी) और पूजा पाल (राजू पाल की पत्नी) की ओर इशारा करते हुए कहा कि इनके साथ जब अत्याचार हुआ था तो कोई पूछने वाला नहीं था।

उल्लेखनीय है कि बसपा विधायक राजू पाल की दिन दहाड़े प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी और इस मामले में मुख्य गवाह उमेश पाल की भी दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इन दोनों हत्याओं में मुख्य आरोप सपा नेता अतीक अहमद पर था।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “समाजवादी पार्टी से जुड़े दुर्दांत माफिया आम लोगों की हत्या भी करते थे और संपत्तियों पर भी कब्जा करते थे। ये व्यापारियों का अपहरण करते थे, बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाते थे, धार्मिक स्थलों पर कब्जा करते थे और त्योहारों में व्यवधान डालकर अशांति पैदा करते थे।”

उन्होंने कहा, “आज मैं कह सकता हूं कि आज उत्तर प्रदेश में ना कर्फ्यू है, ना दंगा है, उत्तर प्रदेश में सब चंगा है।”

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, दयाशंकर सिंह, गिरीश चंद्र यादव, प्रवीण पटेल, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल, पूर्व सांसद विनोद सोनकर और महापौर गणेश केसरवानी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\