देश की खबरें | बंगाल में राजनीतिक हिंसा हर हाल में खत्म होनी चाहिए : राज्यपाल बोस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना जिले में भंगोर का दौरा करने के बाद कहा कि राज्य में राजनीतिक हिंसा हर हाल में खत्म होनी चाहिए।

कोलकाता, 16 जून पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना जिले में भंगोर का दौरा करने के बाद कहा कि राज्य में राजनीतिक हिंसा हर हाल में खत्म होनी चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि वह पहले ही मौजूदा स्थिति पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ चर्चा कर चुके हैं।

भंगोर में स्थिति का जायजा लेने के बाद बोस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बंगाल के कुछ हिस्सों में कुछ अवांछित घटनाएं हुई हैं। किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हमें इसे रोकना होगा।’’

बृहस्पतिवार को राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़पों में तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे।

हाल में दक्षिण 24 परगना जिले के भंगोर में इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटनाएं सामने आई हैं।

स्थिति पर चर्चा का हवाला देते हुए बोस ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री मेरी संवैधानिक सहयोगी हैं। हमने जो चर्चा की, उसे सार्वजनिक तौर पर साझा नहीं किया जा सकता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से, संविधान के तहत राज्यपाल से जो भी उम्मीद की जाती है, वह किया जाएगा।’’

उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव के नामांकन दाखिल करने के दौरान भंगोर के अलावा अन्य जिलों में भी हिंसक झड़प हुईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, जोश इंग्लिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

8th Pay Commission Latest News: 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट, फिटमेंट फैक्टर 3.83 करने की मांग, केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 69,000 रुपये होने की उम्मीद

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

ठाणेवासियों को रेल मंत्रालय का बड़ा तोहफा, ठाणे और मुलुंड के बीच बनेगा नया रेलवे स्टेशन, मिली इनिशियल मंजूरी