देश की खबरें | बर्खास्तगी नोटिस मिलने के कुछ दिनों बाद नागपुर में पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेवा से बर्खास्तगी का नोटिस मिलने के कुछ दिनों बाद एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने नागपुर शहर में ईवीएम रखने वाले स्ट्रांग रूम में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नागपुर, 29 जनवरी सेवा से बर्खास्तगी का नोटिस मिलने के कुछ दिनों बाद एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने नागपुर शहर में ईवीएम रखने वाले स्ट्रांग रूम में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एएसआई रामचंद्र नानाजी रोहनकर (54) ने मंगलवार रात कलमना इलाके के स्ट्रांग रूम में (जहां उनकी ड्यूटी थी) जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

कलमना पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि हुडकेश्वर निवासी रोहनकर की बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिसकर्मी के परिवार ने दावा किया कि 2024 की एक घटना से जुड़ा बर्खास्तगी नोटिस मिलने के बाद वह अवसादग्रस्त था।

उन्होंने बताया कि पिछले साल रोहनकर और हेड कांस्टेबल भूषण रामचंद्र बालखोड़े शहर के एक रेंस्तरा निमजे साओजी भोजनालय में हुए विवाद में शामिल थे। शराब के नशे में उन्होंने रेंस्तरा के मालिक पर हमला किया और घटना का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस उपायुक्त रविंदर कुमार सिंघल ने उन्हें निलंबित कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि बाद में दोनों को बहाल कर दिया गया और उन्हें ईवीएम स्ट्रांग रूम में ड्यूटी पर लगा दिया गया। हालांकि पिछले हफ्ते जांच के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को नोटिस भेजा गया, जिसमें पूछा गया कि उन्हें सेवा से बर्खास्त क्यों न कर दिया जाए।

पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। रोहनकर के परिवार ने पुलिस को बताया है कि बर्खास्तगी का नोटिस मिलने के बाद से वह अवसादग्रस्त था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका