देश की खबरें | असम में अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान पुलिस ने ‘अत्यधिक बल’ प्रयोग किया: एनजीओ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के दारंग जिले में पिछले महीने अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान हुई झड़पों को लेकर सोमवार को एक गैर सरकारी संगठन ने रिपोर्ट जारी की और आरोप लगाया कि पुलिस ने विस्थापित लोगों के खिलाफ ‘‘बिना उकसावे के हमला’’ किया और ‘‘अत्यधिक बल’’ प्रयोग किया।
नयी दिल्ली, चार अक्टूबर असम के दारंग जिले में पिछले महीने अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान हुई झड़पों को लेकर सोमवार को एक गैर सरकारी संगठन ने रिपोर्ट जारी की और आरोप लगाया कि पुलिस ने विस्थापित लोगों के खिलाफ ‘‘बिना उकसावे के हमला’’ किया और ‘‘अत्यधिक बल’’ प्रयोग किया।
इन झड़पों में दो लोगों की मौत हो गई थी और करीब 20 अन्य घायल हो गये थे।
‘द एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स’ ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और शोधार्थियों के तथ्यान्वेषी दल ने पिछले हफ्ते इलाके का दौरा करने के बाद रिपोर्ट तैयार की।
रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस और प्रशासन ने विस्थापितों पर ‘‘डंडे एवं पत्थरों’’ से हमले के लिए ‘‘बड़ी भीड़’’ को जिम्मेदार बताया, जिस कारण हिंसा भड़की।
रिपोर्ट के मुताबिक तथ्यान्वेषी दल ने जब निवासियों से संपर्क किया तो उन्होंने पुलिस के बयान का विरोध किया और कहा कि ‘‘अभियान शुरू होने के 24 घंटे से भी कम समय में बेदखली के लिए नोटिस दिया गया।’’
रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने घरों को खाली कर रहे लोगों पर हमला किया। इसमें आरोप लगाया गया कि पुलिस ने ‘‘बिना उकसावे के हमला’’किया और लोगों पर ‘‘अत्यधिक बल’’ प्रयोग किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)