देश की खबरें | पुलिस ने संसदीय समिति से कहा: दिल्ली में बलात्कार के 98 फीसदी मामलों में पीड़िता के रिश्तेदार और परिचित थे आरोपी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 नवंबर दिल्ली पुलिस ने बुधवार को एक संसदीय समिति को सूचित किया कि राष्ट्रीय राजधानी में बलात्कार की 98 फीसदी मामलों में पीड़िता आरोपियों की नजदीकी रिश्तेदार या उनकी परिचित थीं।

कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा की अध्यक्षता वाली गृह मामलों की स्थायी समिति के समक्ष पुलिस ने यह जानकारी दी है।

यह भी पढ़े | सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री 19 नवंबर को करेंगे दाई-दीदी क्लीनिक का शुभारंभ.

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस, गृह मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने समिति की बैठक के समक्ष अपनी बात रखी। इस बैठक का एजेंडा महिला विरोधी अपराधों में बढ़ोतरी पर विचार करना था।

दिल्ली पुलिस ने समिति को बताया कि दिल्ली में बलात्कार के कुल मामलों में 44 फीसदी में आरोपी पीड़िता के परिवार के सदस्य या पारिवारिक मित्र थे, 13 फीसदी मामलों में आरोपी रिश्तेदार और 12 फीसदी पड़ोसी थे।

यह भी पढ़े | 72 Students in Haryana Test COVID-19 Positive: हरियाणा के रेवाड़ी में 12 सरकारी स्कूल के 72 बच्चे कोरोना संक्रमित, प्रशासन में मचा हड़कंप.

उसने कहा कि 26 फीसदी मामलों में आरोपी किसी ने किसी तरह पीड़िता को पहले से जानते थे और तीन फीसदी मामलों में आरोपी या तो नियोक्ता थे या फिर सहकर्मी थे। सिर्फ दो फीसदी मामलों में आरोपी अनजान व्यक्ति पाए गए।

सूत्रों ने बताया कि समिति की बैठक में सदस्यों ने सुझाव दिया कि महिलाओं को लेकर संवेदनशीलता बढ़ाने और जागरुकता बढ़ाने की जरूरत है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)