विदेश की खबरें | पुलिस नौ मई मामलों के संबंध में जेल में बंद इमरान खान से पूछताछ करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से पंजाब पुलिस जेल में पूछताछ करेगी। इससे पहले आतंकवाद रोधी अदालत ने नौ मई हिंसा से जुड़े मामलों में खान की 10 की दिन की हिरासत उसे सौंप दी थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 16 जुलाई पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से पंजाब पुलिस जेल में पूछताछ करेगी। इससे पहले आतंकवाद रोधी अदालत ने नौ मई हिंसा से जुड़े मामलों में खान की 10 की दिन की हिरासत उसे सौंप दी थी।

पंजाब पुलिस ने लाहौर में एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी पर हमले सहित आतंकवाद के 12 मामलों में 71 वर्षीय खान को रविवार को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उन्हें और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को इद्दत मामले में बरी कर दिया गया था।

खान रावलपिंडी की अडियाला जेल से सोमवार शाम को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के जरिए लाहौर की आतंकवाद निरोधक अदालत की कार्यवाही में शामिल हुए और अपने खिलाफ लगे आरोपों को खारिज कर दिया। उनका गिरफ्तार के कारण यह सुनिश्चित करना था कि क्रिकेटर से राजनीतिक नेता बने खान जेल में ही बने रहें।

खान ने कहा कि उन्होंने किसी को भी हिंसा के लिए नहीं उकसाया और कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ घोर अन्याय हुआ है।

खान ने अदालत से कहा, “ आठ मई 2023 को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के एक कमरे का शीशा तोड़ने के बाद मुझे गिरफ्तार किया गया था। अपने 28 साल के राजनीतिक करियर में मैंने कभी भी हिंसक विरोध प्रदर्शन का आह्वान नहीं किया। मेरी पार्टी के लोग शांतिपूर्ण थे, लेकिन उन पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने हमला किया।”

शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान के बारे में बात करते हुए खान ने कहा, “वे मुझसे माफी मांगने को कहते हैं, लेकिन मैं कहता हूं कि उन्होंने अन्याय किया है, इसलिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी