देश की खबरें | वैज्ञानिक के अपहर्ताओं को पकड़ने वाली पुलिस टीम को मिलेगा पांच लाख रुपये का इनाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हनी ट्रैप में फंसा कर डीआरडीओ के वैज्ञानिक का अपहरण करने तथा उनसे 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले वाले बदमाशों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को उत्तर प्रदेश के अपर प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। यह जानकारी अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 28 सितंबर हनी ट्रैप में फंसा कर डीआरडीओ के वैज्ञानिक का अपहरण करने तथा उनसे 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले वाले बदमाशों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को उत्तर प्रदेश के अपर प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। यह जानकारी अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।

अपर उपायुक्त ने बताया कि आजकल हनीट्रैप में फंसा कर काफी लोगों से अपराधी लूटपाट कर रहे हैं तथा रंगदारी वसूल कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को सचेत किया कि वे इस तरह के जालसालों के चक्कर में ना आयें, तथा सजग रहें।

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Bihar: बिहार में अब 1. 80 लाख कोरोना संक्रमित, रिकवरी रेट 92 फीसदी से ऊपर.

उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में कई ऐसे गैंग पकड़े गए हैं, जो लोगों को हनीट्रैप के जाल में फंसाकर, उनसे लूटपाट करते थे ।

मालूम हो कि सेक्टर 77 के एक सोसाइटी में रहने वाले डीआरडीओ के वैज्ञानिक को हनी ट्रैप के जाल में फंसा कर, उनसे 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है और इस मामले में वैज्ञानिक की पत्नी ने थाना सेक्टर 49 में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रविवार की रात इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था ।

यह भी पढ़े | Corona Pandemic: स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा- Antibody नहीं बनने पर दोबोरा हो सकता है संक्रमण.

सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने रविवार की देर रात जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान राकेश उर्फ रिंकू, दीपक तथा एक महिला सुनीता गुर्जर के रूप में की गयी है ।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि राकेश उर्फ रिंकू ओयो होटल का संचालक है और वह किसी व्यक्ति से मकान लीज पर लेकर ओयो होटल चला रहा है। उन्होंने बताया कि इस बात के खुलासे ने एक तथ्य को उजागर किया है, कि जनपद में स्थित ओयो होटल में ज्यादातर अवैध कारोबार हो रहे हैं।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस की तरफ से नगर मजिस्ट्रेट को पत्र लिखा गया है, कि जनपद में जितने भी ओयो होटल हैं, उनकी जांच कराई जाए, तथा वहां ठहरने वाले लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी इकट्ठी की जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी