देश की खबरें | पुलिस दल पर भीड़ ने किया हमला, चार व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में यौन अपराध के एक आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे पुलिस दल पर मंगलवार को हिंसक भीड़ ने हमला कर दिया जिसके बाद करीब 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 19 फरवरी महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में यौन अपराध के एक आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे पुलिस दल पर मंगलवार को हिंसक भीड़ ने हमला कर दिया जिसके बाद करीब 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने हमले के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि हमलावरों के पथराव से एक अधिकारी घायल हो गया और पुलिस के वाहन को नुकसान पहुंचा।

यौन हमले की पीड़िता की मां का बयान दर्ज करने के लिए पुलिस का एक दल अस्पताल गया था। उस समय अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त बल मंगाने के लिए फोन करना पड़ा।

हालांकि, जब तक अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा तब तक भीड़ तितर-बितर हो चुकी थी।

अपना अभियान जारी रखते हुए पुलिस बल आरोपी की तलाश में गया और उसने वरहलदेवी मंदिर क्षेत्र में 20-25 साल की उम्र के युवकों के समूह को खड़े देखा।

जब अधिकारियों ने इन युवकों से पूछताछ की तो भीड़ ने शोर मचाना और धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया।

जल्द ही घटनास्थल पर और लोग एकत्र हो गए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। विवाद के दौरान हमलावरों में से एक ने एक पुलिसकर्मी पर पत्थर फेंका, जिससे वह घायल हो गया।

भीड़ ने सरकारी पुलिस वाहन को भी निशाना बनाया और उसके शीशे तोड़ दिए।

हमले के बाद सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ganesh Chaturthi 2026 Marathi Wishes: गणेश चतुर्थी की धूम! इन खास मराठी संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को कहें 'गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छा'

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड