देश की खबरें | बारां में पुलिस उप-निरीक्षक एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बारां शहर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को एक पुलिस चौकी प्रभारी को परिवादी से एक लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

जयपुर, आठ जुलाई राजस्थान के बारां शहर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को एक पुलिस चौकी प्रभारी को परिवादी से एक लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

एसीबी के अनुसार, आरोपी के कमरे से 1.45 लाख रुपये की संदिग्ध राशि और पहले बतौर रिश्वत लिए गए 50 हजार रुपये भी जब्त किए गए हैं।

ब्यूरो की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पुलिस चौकी (हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बारां) के प्रभारी एवं उपनिरीक्षक रामदयाल मधुकर को परिवादी से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

इसमें बताया गया है कि परिवादी द्वारा शिकायत दी गई है कि छेड़छाड़ के आरोपी उसके पौत्र को छोड़ने के एवज में आरोपी रामदयाल मधुकर डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत की मांग को लेकर उसे परेशान कर रहा है।

बयान के अनुसार, एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर शुक्रवार को आरोपी को परिवादी से एक लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

इसमें बताया गया है कि आरोपी ने परिवादी से 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि शिकायत के सत्यापन के दौरान वसूल ली थी।

बयान के मुताबिक, आरोपी के चौकी में स्थित निवास से 1,45,500 रुपये की संदिग्ध राशि सहित पूर्व में ली गई रिश्वत राशि (50 हजार रुपये) भी जब्त की गई है। मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू