अमरावती, 21 जुलाई पूर्वी गोदावरी जिले में पुलिस ने एक दलित युवक का कथित तौर पर सिर मुंडवाया और उसकी पिटाई की। दरअसल सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने रेत से लदी लॉरी को रोकने को लेकर शिकायत दर्ज करायी थी, जिसके बाद पुलिस ने ऐसा किया।
यह घटना मंगलवार को सामने आई, जिसको लेकर विपक्षी दलों ने नाराजगी जतायी जिसके बाद मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने इसे गंभीरता से लिया और पुलिस को फटकार लगाई।
पुलिस महानिदेशक डी जी सवांग ने कहा कि संबंधित पुलिस थाने के एक उप-निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि एससी/एसटी (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़े | बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का तंज, राहुल गांधी को बताया मानसिक रूप से गड़बड़.
डीजीपी ने चेतावनी दी कि इस तरह के कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कहा कि मामले में आगे कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
युवक को इलाज के लिए राजा महेंद्रवरम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस के नेता के. कृष्ण मूर्ति द्वारा दर्ज कराये गए एक मामले में दलित युवक पर मामला दर्ज किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY