देश की खबरें | गुजरात से अपहृत नवजात को पुलिस ने मुक्त कराया, छह गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के वडोदरा से कुछ दिन पहले एक नवजात का अपहरण कर उसे बिहार में एक निसंतान दंपत्ति को देने के मामले में पुलिस ने मासूम को मुक्त कराकर परिवार को सौंपा। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 26 अक्टूबर गुजरात के वडोदरा से कुछ दिन पहले एक नवजात का अपहरण कर उसे बिहार में एक निसंतान दंपत्ति को देने के मामले में पुलिस ने मासूम को मुक्त कराकर परिवार को सौंपा। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि वडोदरा के वाघोडिया तालुका के भावनगरपुरा गांव में रहने वाली संगीता देवीपूजक और उनके पति को पुत्र हुआ था और 21 अक्टूबर लड़का गायब हो गया। इसके बाद मामले को सुलझाने के लिये पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया।

उन्होंने कहा, “बच्चे के बिहार में होने का पता चला जहां उसे एक सैनिक और उसकी पत्नी को चार लाख रुपये में बेचा गया था। इस मामले में संलिप्तता के आरोप में एक महिला और एक हिस्ट्रीशीटर समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।”

अधिकारी ने कहा, “एक सूचना मिली थी कि पंचमहल के मूल निवासी कल्पेश राठौड़ ने बच्चे का अपहरण किया होगा। राठौड़ को पकड़ा गया तो उसने कबूल किया कि सेना का जवान और उसकी पत्नी, जो निःसंतान थे, पिछले छह महीने से उसके संपर्क में थे और एक नवजात बच्चे के लिए पैसे देने को तैयार थे।”

पुलिस के अनुसार, राठौड़ ने पहले वाघोडिया से प्रवीण चुनारा और फिर कालिदास चुनारा से एक नवजात के लिए संपर्क किया, कालिदास के साथ उनके बेटे महेश और एक रमन कठोदिया ने 21 अक्टूबर की तड़के लड़के का अपहरण कर लिया।

अधिकारी ने बताया, “कालिदास ने तब बच्चे को प्रवीण चुनारा और उनकी पत्नी दक्षा को सौंप दिया और उनसे 90,000 रुपये ले लिए। बाद में, कल्पेश राठौड़ ने दंपति से बच्चे को लिया और उन्हें 10,000 रुपये का भुगतान किया। राठौड़ ने फिर नवजात को बिहार के दंपत्ति को चार लाख रुपये में सौंप दिया।”

अधिकारी ने बताया कि सभी छह को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं बिहार से निसंतान दंपति को भी कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए वडोदरा लाया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\