देश की खबरें | असम में पुलिस भर्ती बोर्ड ने 5421 अभ्यर्थियों के चयनित होने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) ने पुलिस समेत विभिन्न सरकारी विभागों में 5400 से ज्यादा अभ्यर्थियों को सोमवार को चयनित घोषित किया। एसएलपीआरबी के अध्यक्ष और राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी.पी. सिंह ने यह जानकारी दी है।

गुवाहाटी, आठ मई असम में राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) ने पुलिस समेत विभिन्न सरकारी विभागों में 5400 से ज्यादा अभ्यर्थियों को सोमवार को चयनित घोषित किया। एसएलपीआरबी के अध्यक्ष और राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी.पी. सिंह ने यह जानकारी दी है।

सिंह ने कहा कि यह भर्ती अभियान असम पुलिस, नागरिक सुरक्षा महानिदेशक और होम गार्ड कमांडेंट, असम पुलिस रेडियो संगठन (एपीआरओ), अग्निशमन एवं आपात सेवा (एफ एंड ईएस), कारागार, आबकारी एवं वन विभागों की ओर से चलाया गया था।

परिणामों के ऑनलाइन जारी होने के बीच डीजीपी ने कहा, “ एसएलपीआरबी को विभिन्न विभागों द्वारा 5,730 पदों पर भर्ती करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इन पदों के लिए कुल 5,421 उम्मीदवार उपयुक्त पाए गए।”

सिंह ने कहा कि चयनित उम्मीदवार कुछ दिनों में नियुक्ति पत्र डाउनलोड कर सकेंगे और उनकी सेवाएं एक जून से शुरू होंगी।

उन्होंने यह भी कहा, “ कुछ चयनित उम्मीदवारों को एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा रस्मी तौर पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।”

सिंह ने कहा कि योग्य उम्मीदवारों की कमी के चलते तकरीबन 300 पदों को भरा नहीं जा सका है। उन्होंने यह भी कहा कि अभ्यर्थी शारीरिक फिटनेस पर भी ध्यान दें ताकि वे सभी मापदंडों को पूरा कर सकें।

विभिन्न विभागों की ओर से आयोजित भर्ती अभियानों के नतीजे बीते कुछ दिनों से घोषित किए जा रहे हैं। राज्य की हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार 11 मई को अपनी दूसरी वर्षगांठ से पहले एक लाख सरकारी नौकरी के आंकड़े को छूने के करीब है।

एक कार्यक्रम में करीब 50 हजार नियुक्ति पत्रों का वितरण किया जाएगा जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\