विदेश की खबरें | पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने उनके आवास पहुंची पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस्लामाबाद पुलिस मंगलवार को पाकिस्तान के लाहौर में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के आवास पर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 14 मार्च इस्लामाबाद पुलिस मंगलवार को पाकिस्तान के लाहौर में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के आवास पर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची।

तोशाखाना मामले में खान के खिलाफ गैर-जामनती गिरफ्तारी वारंट जारी होने के एक दिन बाद पुलिस उनके घर पहुंची है।

पुलिस ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष खान के घर की ओर जाने वाली सभी सड़कों को अवरुद्ध कर दिया और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।

खान के समर्थक भी भारी संख्या में खान के आवास के बाहर एकत्र हुए हैं और पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

पीटीआई के वरिष्ठ नेता फारुख हबीब ने संवाददाताओं से कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, इमरान खान फर्जी मामलों में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेंगे।

हबीब ने कहा, ‘‘महिला न्यायाधीश को धमकाने से संबंधित मामले में गिरफ्तारी वारंट को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने आज निलंबित कर दिया। देखते हैं कि पुलिस अब क्या नया वारंट लेकर आई है।’’

इस्लामाबाद पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि तोशाखाना मामले में खान को गिरफ्तार करने के लिए उनकी टीम यहां आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान के समाने रखा 161 रनों का टारगेट, सोहैब खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम इटली के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Live Score Update: दिल्ली में अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Maharashtra RTE Admission 2026: महाराष्ट्र के प्राइवेट स्कूलों में 25% आरक्षित सीटों के लिए आवेदन 17 फरवरी से, ‘1 KM दूरी’ और आवश्यक दस्तावेज अपलोड अनिवार्य

\