देश की खबरें | सफदरजंग अस्पताल में हाथरस पीड़िता के शव के बारे में पूछने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा:आप विधायक
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अजय दत्त ने बुधवार को दावा किया कि जब वह हाथरस सामूहिक बलात्कार पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिये यहां सफदरजंग अस्पताल गये थे, तब उन्हें दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने थप्पड़ और लात मारी।

हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस आरोप पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

यह भी पढ़े | बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने कहा- बिहार में NDA गठबंधन के तहत, BJP,JDU,LJP एक साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव: 30 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दत्त ने संवाददाताओं से कहा कि वह अस्पताल में थे और जब उन्होंने जानना चाहा कि पीडि़ता का शव कहां है, तो उन्हें एक कमरे में ले जा कर पीटा गया।

दिल्ली के अंबेडकर नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक दत्त ने कहा, ‘‘वे मेरा कॉलर पकड़ कर मुझे एक कमरे में ले गये और वहां मुझे एसएचओ (थाना प्रभारी), एसीपी (सहायक पुलिस आयुक्त) तथा डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) द्वारा थप्पड़ मारे गए और लातों से पीटा गया। यदि एक निर्वाचित जन प्रतिनिधि से ऐसा सलूक किया गया तो फिर आम आदमी के बारे में सोचिये (कि उसके साथ क्या किया जाता होगा)।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape: BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कानपुर एनकाउंटर की तरफ किया इशारा, कहा- वह योगी का प्रदेश है कभी भी गाड़ी पलट जाती है.

उन्होंने उनके साथ किए गए इस सलूक में दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

गौरतलब है कि दलित लड़की से उत्तर प्रदेश में हाथरस के एक गांव में चार लोगों ने 14 सितंबर को कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया था। पीड़िता की चोटों के चलते मंगलवार रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)