देश की खबरें | पुलिस अधिकारियों को उनके क्षेत्रों में होने वाले बड़े अपराधों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा : मान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बरकरार रखने की उनकी सरकार की प्रतिबद्धता के तहत पुलिस अधिकारियों को उनके क्षेत्रों में होने वाले बड़े अपराधों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।

चंडीगढ़, चार फरवरी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बरकरार रखने की उनकी सरकार की प्रतिबद्धता के तहत पुलिस अधिकारियों को उनके क्षेत्रों में होने वाले बड़े अपराधों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यहां पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ बातचीत करते हुए मान ने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी और उत्तरदायी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश के बेहतरीन पुलिस बलों में शुमार पंजाब पुलिस को राष्ट्रीय एकता, अखंडता व संप्रभुता की रक्षा करने की अपनी गौरवशाली परंपरा को बरकरार रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि न्याय सुनिश्चित करते हुए सांप्रदायिक सद्भाव, शांति व भाईचारे के लोकाचार को मजबूत किया जाना चाहिए।

मान ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए बड़े पुलिस सुधार करेगी कि कानून को बेहतर तरीके से लागू करने से लोगों को फायदा हो।

उन्होंने कहा कि पंजाब की कड़ी मेहनत से हासिल की गई शांति को हर कीमत पर बनाए रखा जाना चाहिए, गैरकानूनी गतिविधियों से सख्ती से निपटते हुए अपराधियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा