देश की खबरें | पलामू में पुलिस अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विशेष टीम ने सहायक पुलिस उपनिरीक्षक को छह हजार रुपये का कथित रिश्वत लेते हुए बृहस्पतिवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मेदिनीनगर (झारखंड), 24 सितम्बर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विशेष टीम ने सहायक पुलिस उपनिरीक्षक को छह हजार रुपये का कथित रिश्वत लेते हुए बृहस्पतिवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एक आपराधिक मामले में दर्ज नाम को हटाने की एवज में हुसैनाबाद थाना में पदस्थापित सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार को छह हजार रुपये का रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े | मुंबई: रिया और शोविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाइकोर्ट में सुनवाई शुरू: 24 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को उक्त थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके अनुसंधान की जिम्मेदारी सहायक उपनिरीक्षक संतोष कुमार को मिली थी।

सूत्रों के बताया कि उक्त मारपीट लाल मोहन यादव और ननकू यादव के बीच हुई थी।

यह भी पढ़े | Congress MLA B Narayan Rao Passes Away: कांग्रेस विधायक बी नारायण राव का निधन, कोरोना संक्रमण के चलते एक सितंबर से अस्पताल में थे भर्ती.

सूत्रों के अनुसार, इस मामले के ही अद्यतन जानकारी लेने बाईस वर्षीय आशीष कुमार यादव थाने में जाकर अनुसंधानकर्ता पुलिस अफसर से मिला था। एएसआई ने कुमार को धमकी देते हुए कहा था कि मुकदमे में तुम्हारा भी नाम है और अगर नाम हटाना चाहते हो तो छह हजार रुपये का रिश्वत दो।

उक्त मामले की जानकारी आशीष ने मेदिनीनगर स्थित ब्यूरो के दफ्तर में दी और आज योजनाबद्ध तरीके से पुलिस अधिकारी को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\