छत्तीसगढ़: अज्ञात हमलावरों ने की पुलिस जवान की हत्या, नक्सलियों पर संदेह

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक पुलिस आरक्षक की हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Chhattisgarh (Photo Credit: Twitter)

बीजापुर, 31 अगस्त:  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक पुलिस आरक्षक की हत्या कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि माओवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में गंगालूर थाना क्षेत्र के दुवालीपारा गांव में बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने सहायक आरक्षक बुधराम अवलम की हत्या कर दी है.

उन्होंने बताया कि तोयनार थाने के सहायक आरक्षक बुधराम अवकाश पर अपने गांव जांगला गये थे और बुधवार को वह किसी लड़के को अपनी मोटरसाइकिल से गंगालूर दुवालीपारा छोड़ने गये. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है कि दुवालीपारा में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने अपहरण कर बुधराम की हत्या कर दी है.

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद गंगालूर थाने से पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। बाद में पुलिस दल ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमले के तरीके से आशंका है कि नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू