देश की खबरें | केरल में पुलिस ने कार्यकर्ता रेहाना फातिमा के आवास की तलाशी ली

कोच्चि, 25 जून केरल में पुलिस ने एक विवादित वीडियो के मामले में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता रेहाना फातिमा के आवास की तलाशी ली और उनका मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया।

फातिमा का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह अर्द्धनग्न अवस्था में अपने बच्चे से शरीर पर पेंट करवाती नजर आयीं।

यह भी पढ़े | बिहार में आज आकाशीय बिजली गिरने और आंधी तूफान से 83 लोगों की मौत : 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने कहा कि मामले में जांच का सामना कर रही फातिमा तलाशी के समय अपने घर पर नहीं थीं।

उन्होंने बताया, ‘‘फातिमा अपना मोबाइल फोन लिए बिना घर से निकल गयी थी । निगरानी से बचने के लिए शायद उन्होंने यह कदम उठाया था।’’

यह भी पढ़े | पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में तेजस्वी यादव ने साइकिल से किया मार्च.

सोशल मीडिया पर ‘‘बॉडी एंड पॉलिटिक्स’ शीर्षक से ‘आपत्तिजनक’ वीडियो पोस्ट करने के लिए केरल पुलिस की साइबर शाखा ने बच्चों का यौन शोषण से संरक्ष (पॉक्सो) कानून और आईटी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है।

इससे पहले, भाजपा के ओबीसी मोर्चा के नेता ए वी अरूण प्रकाश की शिकायत पर सूचना प्रौद्योगिकी कानून और किशोर न्याय कानून के तहत पत्तनमथिटा जिले में पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया ।

केरल के बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मामले में 10 दिन के भीतर पत्तनमथिटा जिला पुलिस प्रमुख से एक रिपोर्ट मांगी है ।

उच्चतम न्यायालय ने जब सबरीमला मंदिर में सभी महिलाओं के प्रवेश संबंधी फैसला सुनाया था तो फातिमा ने मंदिर में जाने का प्रयास किया था लेकिन हिंदूवादी कार्यकर्ताओं और भक्तों के विरोध के बाद वह लौट गयी थीं। बाद में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)