देश की खबरें | पुलिस ने ‘भाग्यशाली’ जैकेट से की झपटमार की पहचान, सिविल लाइन्स इलाके से गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक झपटमार को उसकी 'भाग्यशाली' हरी जैकेट ने सलाखों के पीछे डाल दिया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 27 वर्षीय युवक कथित तौर पर मोबाइल फोन चोरी करने और बाद में झूठी कहानी सुनाकर रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों के पास बेचता था।

नयी दिल्ली, 11 जनवरी एक झपटमार को उसकी 'भाग्यशाली' हरी जैकेट ने सलाखों के पीछे डाल दिया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 27 वर्षीय युवक कथित तौर पर मोबाइल फोन चोरी करने और बाद में झूठी कहानी सुनाकर रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों के पास बेचता था।

उन्होंने बताया कि कूचा रहमान, बल्लीमरान का निवासी आरोपी फराज पर पूर्व में जिले के विभिन्न थानों में झपटमारी, चोट पहुंचाने और शस्त्र अधिनियम के तहत सात मामले दर्ज हैं। उसे अगस्त, 2021 में जेल से रिहा किया गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी पसंदीदा हरी जैकेट को 'भाग्यशाली' मानता था क्योंकि इसने उसे कई बार पकड़े जाने से बचाया था लेकिन इस बार इसने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

उन्होंने बताया कि मामला उत्तर दिल्ली के सिविल लाइन्स पुलिस थाना में झपटमारी की दो शिकायतें मिलने के बाद सामने आया।

पुलिस के अनुसार, पहली शिकायत एक एम्बुलेंस चालक ने दर्ज की, जिसने आरोप लगाया गया कि दो जनवरी को सुबह लगभग 7:45 बजे, जब वह भैरो बाबा मंदिर की ओर जा रहा था, और सिविल लाइंस क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा, तो उसे एक फोन आया। अचानक, आरोपी दोपहिया वाहन पर आया और मौके से भागने से पहले उसका मोबाइल फोन छीनकर आईएसबीटी की तरफ फरार गया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि तकनीकी जांच और सीसीटीवी की मदद से पुलिस को जामा मस्जिद इलाके में सुराग मिला।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम इस नतीजे पर पहुंची है कि झपटमारी के दोनों मामलों में एक ही व्यक्ति शामिल है, जिसने हरे रंग की जैकेट पहनी हुई है और दोनों घटनाएं सुबह की हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट