देश की खबरें | मेरठ में गोतस्करों से पुलिस की मुठभेड़: एक गो तस्कर घायल, तीन अन्य को घेराबंदी कर दबोचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नौचंदी थाना क्षेत्र में पुलिस की कथित गो तस्करों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि अन्य तीन को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मेरठ, 28 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नौचंदी थाना क्षेत्र में पुलिस की कथित गो तस्करों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि अन्य तीन को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ हापुड़ अड्डे के पास शनिवार सुबह हुई। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से पुलिस ने 10 कुंतल मांस, एक गाड़ी, तमंचा और कारतूस बरामद किए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

यह भी पढ़े | Farmer’s Protest: अखिलेश यादव ने किया किसान आंदोलन का समर्थन, बोले- इस तरह से लाठी डंडो से किसी सरकार ने किया होगा हमला.

जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आज सुबह थाना नौचंदी प्रभारी थाना संजय वर्मा की अगुवाई में नौचंदी पुलिस हापुड़ अड्डे के पास जांच कर रही थी, उसी दौरान बेगमपुल से सफेद रंग की पिक-अप गाड़ी आती दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘लेकिन पिक-अप चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और तिरंगा गेट से नौचंदी ग्राउंड की तरफ मुड़ गया।

यह भी पढ़े | Churches in Mumbai to Reopens: कल से खुल जाएंगे मुंबई के सभी चर्च, इन कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन अनिवार्य.

प्रवक्ता ने बताया कि घबराहट में पिक-अप गाडी नौचंदी ग्राउण्ड में बने गोल चक्कर से टकरा गयी।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा घेराबंदी होते देख पिक-अप सवार एक व्यक्ति, पुलिस पर फायरिंग करता हुआ पटेल मण्डप की तरफ भागने लगा जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जो आरोपी को लगी।

प्रवक्ता ने बताया कि घायल आरोपी और अन्य तीन अन्य को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि घायल आरोपी ने अपना नाम सोनू उर्फ भूरा पुत्र इस्माइल निवासी ऊचां सद्दीक नगर, मेरठ बताया।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आरोपियों के पास से एक गाड़ी, 10 कुंतल मांस, एक तमंचा, एक कारतूस बरामद हुआ है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी जुटाई जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड