देश की खबरें | किशोरी से बलात्कार के आरोपी किशोर को पुलिस ने हिरासत में लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में एक 16 साल की किशोरी को कथित रूप से अगवा करने के बाद उससे बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है।

बलिया (उप्र), 27 जुलाई जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में एक 16 साल की किशोरी को कथित रूप से अगवा करने के बाद उससे बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को उसी के गांव के रहने वाले 15 वर्षीय किशोर ने गत 19 जुलाई को अगवा कर लिया था।

थाना प्रभारी राज कपूर सिंह ने बताया कि इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर 15 वर्षीय किशोर के विरुद्ध गत 25 जुलाई को नामजद मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरी को बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के एक स्थान से मुक्त करा लिया। किशोरी ने बयान दिया है कि किशोर ने अगवा करने के बाद उससे बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर इस मामले में किशोर के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी किशोर को बृहस्पतिवार को उसके घर से हिरासत में ले लिया तथा विधिक कार्यवाही के बाद उसे किशोर न्यायालय भेज दिया गया है।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now