देश की खबरें | हरियाणा के सोनीपत में पुलिस कांस्टेबल ने अपने माता-पिता की हत्या करके आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने हरियाणा में सोनीपत के मटिंडू गांव स्थित अपने घर पर रविवार को अपने माता-पिता की कथित तौर पर कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद कुछ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी।

चंडीगढ़, सात फरवरी दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने हरियाणा में सोनीपत के मटिंडू गांव स्थित अपने घर पर रविवार को अपने माता-पिता की कथित तौर पर कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद कुछ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी।

खरखौदा थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर बिजेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दीपक (39) एक कमरे में पड़ा मिला जबकि उसके माता-पिता के आधे जले हुए शव घर के भूतल से बरामद हुए।

एसएचओ ने बताया, ‘‘हमें दिल्ली पुलिस का एक कांस्टेबल दीपक मिला, जो एक ऊपरी मंजिल के कमरे में बेसुध पड़ा हुआ था।’’उन्होंने बताया कि उन्हें कमरे के दरवाजे को तोड़ना पड़ा क्योंकि वह अंदर से बंद था।

उन्होंने फोन पर बताया, ‘‘उसके माता-पिता के आधे जले हुए शव घर के भूतल से मिले हैं। उनकी उम्र लगभग 65 वर्ष है।’’

उन्होंने बताया कि माता-पिता के सिर पर चोटें थीं और ऐसा प्रतीत होता है कि उन पर एक कुल्हाड़ी से वार किया गया है तथा दीपक के कमरे से कुल्हाड़ी मिली है जिस पर खून और सफेद बाल लगे हुए थे।

एसएचओ ने बताया, ‘‘प्रथमदृष्टया, ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों बुजुर्गों पर मारने के बाद पेट्रोल डाला गया था।’’

उन्होंने बताया कि इसके बाद दीपक ने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जब उनसे इस अपराध का उद्देश्य पूछा गया तो पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने एक मामला दर्ज किया और जांच चल रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\