देश की खबरें | त्रिपुरा में बर्खास्त शिक्षकों के साथ पुलिस की झड़प

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अगरतला में बुधवार को स्कूल के, बर्खास्त किए गए कई शिक्षकों ने मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के सरकारी आवास के बाहर प्रदर्शन किया, जिन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े ।

अगरतला, 27 जनवरी अगरतला में बुधवार को स्कूल के, बर्खास्त किए गए कई शिक्षकों ने मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के सरकारी आवास के बाहर प्रदर्शन किया, जिन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े ।

पिछले साल सरकारी स्कूलों के 10,000 से अधिक शिक्षकों को उच्च न्यायालय के 2014 आदेश के अनुसार बर्खास्त कर दिया गया था। आदेश में कहा गया था कि उनकी भर्ती प्रक्रिया दोषपूर्ण है। बाद में उच्चतम न्यायानय ने इस फैसले को बरकरार रखा था।

समाधान की मांग को लेकर शिक्षकों ने पिछले 52 दिनों से प्रदेश की राजधानी के पैराडाइज चौक पर धरना दिया था।

पुलिस ने 300 आंदोलनकारियों को हिरासत में ले लिया।

कुछ ही देर बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रतिबंधों के बावजूद मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकाला।

इसके बाद पुलिस ने आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और उन पर पानी का बौछार किया ।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और जिला अधिकारियों के वाहनों में तोड़फोड़ की।

अपर पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी ने घोषणा की थी कि मुख्यमंत्री आवास के आसपास सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी