देश की खबरें | पुलिस ने मुठभेड़ के बाद छह बदमाश गिरफ्तार किए, गोली लगने से दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर में शुक्रवार को नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद छह कथित बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए।

नोएडा(उप्र), 31 जनवरी गौतमबुद्ध नगर में शुक्रवार को नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद छह कथित बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि बदमाशों के पास से बिग बॉस्केट के स्टोर से चोरी किये गए एप्पल कंपनी के पांच स्मार्टफोन, एप्पल की दो स्मार्ट वॉच, इयरबड, ताला काटने में प्रयोग होने वाला ग्राइंडर, दो तमंचा, गोली और घटना में इस्तेमाल कार बरामद की गई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ऐस सिटी गोल चक्कर के पास शुक्रवार तड़के छानबीन कर रही थी, तभी एक सफेद रंग की कार (टोयोटा अल्टिस) आती दिखाई दी।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो कार सवार लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा करके उनको घेर लिया।

उन्होंने कहा कि अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देखकर बदमाश कार से उतरकर भागने लगे तथा उन्होंने पुलिस दल पर जान से मारने की नीयत से गोली चलानी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई।

अधिकारी ने कहा कि पैर में पुलिस की गोली लगने से हाथरस निवासी अजीत कुमार पुत्र सुभाष चंद्र और अलीगढ़ निवासी विशाल पुत्र महेश पाल घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मौके से भागे इनके चार साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिनकी पहचान हाथरस निवासी देशराज, अलीगढ़ निवासी धीरज पुत्र सतीश, एटा निवासी मोहित पुत्र विजय और कानपुर देहात निवासी संदीप कुमार पुत्र राजन के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान अजीत और मोहित ने पुलिस को बताया है कि वे लोग बिग बॉस्केट के स्टोर में पहले काम करते थे। लेकिन अनुचित व्यवहार के कारण दिसंबर, 2024 में बिग बॉस्केट के स्कोर स्टोर से उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था।

उन्होंने कहा कि इससे नाराज होकर अजीत और मोहित ने अपने अन्य साथियों के साथ छह जनवरी, 2025 की रात करीब 12 बजे बिसरख स्थित बिग बॉस स्टोर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

सं अमित संतोष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें