सब्जी विक्रेता से मारपीट करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया

  ताजपुर रोड इलाके में हुई इस घटना के एक वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब साझा किया गया जिसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से कार्रवाई की।

जमात

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल दक्षिणी दिल्ली में पहचान पत्र नहीं दिखा पाने पर अपना नाम बताने वाले एक युवा सब्जी विक्रेता को गाली देने और छड़ी से पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

  ताजपुर रोड इलाके में हुई इस घटना के एक वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब साझा किया गया जिसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से कार्रवाई की।

वीडियो में बदरपुर एक्सटेंशन निवासी प्रवीण बब्बर सब्जी विक्रेता से अपना पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा लेकिन उसके पास पहचान पत्र नहीं था। वह आदमी फिर गुस्से से उसका नाम और पता पूछता है। जब सब्जी विक्रेता ने अपना नाम मोहम्मद सलीम बताया तो प्रवीण ने उसे गाली दी और उसकी पिटाई कर दी ।

उस व्यक्ति ने उसे बिना आईडी के इलाके में नहीं आने की धमकी भी दी ।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) आरपी मीणा ने कहा, ‘‘ यह घटना ताजपुर रोड पर हुई और सब्जी विक्रेता को मारने वाले की पहचान प्रवीण बब्बर के रूप में हुई।’’

टूर एंड ट्रैवल एजेंसी चलाने वाले बब्बर ने पुलिस को बताया कि इलाके में लगभग 10 सब्जी विक्रेता थे और लॉकडाउन लागू होने के कारण उन्होंने उन्हें वहां से हटने के लिए कहा लेकिन यह युवा सब्जी विक्रेता नहीं हटा।

मीणा ने कहा यह देखकर बब्बर को गुस्सा आया और उसने पीड़ित को पीटा।

सब्जी विक्रेता ने पुलिस को बताया कि 10 अप्रैल को दोपहर करीब 1.30 बजे जब वह ताजपुर रोड पर था तो बब्बर ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और पिटाई की।

डीसीपी ने कहा, ‘‘हमने प्रवीण बब्बर को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।’’

बब्बर के खिलाफ बदरपुर पुलिस थाने में भादसं की धारा 153 , 355, 298 और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट