देश की खबरें | पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हज़ार के इनामी अपराधी को गिरफ़्तार किया, गोली लगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के शामली जिले के केरटू गांव के नागरिकों द्वारा रविवार को ज़बरन छुड़ाए गये 25 हजार रुपये के कुख्यात इनामी अपराधी जबरूद्दीन को सोमवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर (उप्र), 27 मार्च उत्तर प्रदेश के शामली जिले के केरटू गांव के नागरिकों द्वारा रविवार को ज़बरन छुड़ाए गये 25 हजार रुपये के कुख्यात इनामी अपराधी जबरूद्दीन को सोमवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अपराधी को गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शामली जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ओपी सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि जबरूद्दीन को झिंझाना थाना क्षेत्र में देखा गया तो पुलिस ने उसे घेर लिया।

उन्होंने बताया कि वह पुलिस पर गोलीबारी करने लगा जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गयी जिसमें जबरूद्दीन गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध हथियार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

रविवार को शामली जिले के झिंझना थाना क्षेत्र के केरटू गांव में ग्रामीणों के हमले में हरियाणा एसटीएफ के कम से कम तीन कर्मी घायल हो गए थे और उनकी सर्विस पिस्टल भी लूट ली गई।

उन्होंने कहा कि इस घटना के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कहा कि हरियाणा पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की टीम कुख्यात अपराधी जबरूद्दीन को पकड़ने के लिए गांव गई थी, जिसकी गिरफ्तारी की सूचना पर 25,000 रुपये का इनाम था।

पुलिस ने कहा कि ग्रामीणों ने जबरन आरोपी को हिरासत से मुक्त करा लिया था।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें