देश की खबरें | पुलिस और भाजपा कंझावला हादसे की पीड़िता की धवि धूमिल करने के लिए ‘सबूत गढ़ रही’ : आम आदमी पार्टी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पुलिस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कंझावला कांड की पीड़िता की धवि को धूमिल करने के लिए ‘‘सबूत गढ़ रहे हैं।’’

नयी दिल्ली, पांच जनवरी आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पुलिस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कंझावला कांड की पीड़िता की धवि को धूमिल करने के लिए ‘‘सबूत गढ़ रहे हैं।’’

उल्लेखनीय है कि 31 दिसंबर और एक जनवरी की दरमियानी रात दिल्ली में स्कूटर सवार युवती अंजलि सिंह को एक कार ने टक्कर मार दी थी और उसे 12 किलोमीटर तक सड़क पर घसीटते ले गए थे जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसका शव कंझावला इलाके में मिला था।

‘आप’ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के उप राज्यपाल वी.के.सक्सेना और भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए दावा किया कि ‘‘वे अपने सदस्यों को बचाने के लिए तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ रहे हैं।’’

अंजलि सिंह को टक्कर मारने वाली कार में कथित तौर पर सवार पांच लोग के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अदालत ने सोमवार को पांचों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था जिसे बृहस्पतिवार को चार और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया।

भारद्वाज ने कहा कि घटना के समय अंजलि के साथ मौजूद रही उसकी ‘दोस्त’ निधि का बयान पीड़िता के परिवार के विपरीत है, परिवार के मुताबिक उन्होंने कभी निधि को देखा नहीं था और न ही उसके बारे में सुना था।

उन्होंने दावा किया, ‘‘निधि का बयान केवल आरोपियों के पक्ष में है। यह फर्जी बयान है जो दोषियों को बचाने के लिए दिया जा रहा है।’’

‘आप’ प्रवक्ता ने आरोप लगाया, ‘‘पीड़िता का परिवार कह रहा है कि उन्हें निधि के भी घटना में शामिल होने का संदेह है। पुलिस और भाजपा महिला की छवि को धूमिल करने के लिए सबूत गढ़ रहे हैं।’’

अंजलि सिंह की मां रेखा देवी ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा था कि उनकी बेटी ने कभी भी शराब नहीं पी थी।

उन्होंने कहा था, ‘‘मैंने कभी निधि को नहीं देखा और न ही उसके बारे में सुना। वह कभी हमारे घर नहीं आई। वह झूठ बोल रही है। मेरी बेटी ने कभी शराब नहीं पी थी।’’

भाजपा और उप राज्यपाल वी.के.सक्सेना की आलोचना करते हुए भारद्वाज ने आरोप लगाया कि ’’वे तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर आरोपियों को बचाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘घटना के दिन से ही भाजपा दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। वह पीड़िता की छवि को धूमिल कर पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश कर रही है। वह पूरी व्यवस्था का दुरुपयोग कर रही है ताकि तथ्यों को तोड़-मरोड़ा जा सके और अपने सदस्यों को बचाया जा सके। उप राज्यपाल की शहर में कानून व्यवस्था स्थापित करने की कोई मंशा नहीं है।’’

उप राज्यपाल पर निशाना साधते हुए आप नेता ने कहा, ‘‘वह अपना प्राथमिक कार्य नहीं कर रहे हैं और केवल दिल्ली सरकार के काम में हस्तक्षेप करने में व्यस्त हैं। उन्हें अपना काम करना चाहिए या पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।’’

पीड़िता के पारिवारिक डॉक्टर ने भी घटना की रात अंजलि के शराब पीने के निधि के दावे को खारिज करते हुए कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू