विदेश की खबरें | पोलैंड ने जासूसी के संदेह में 45 रूसी अधिकारियों के निष्कासन की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पोलैंड की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि उसने विदेश मंत्रालय से तत्काल इन रूसी अधिकारियों को निष्कासित करने के लिये कहा है, जिन्हें पोलैंड की सुरक्षा के लिये खतरा बताया गया है।
पोलैंड की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि उसने विदेश मंत्रालय से तत्काल इन रूसी अधिकारियों को निष्कासित करने के लिये कहा है, जिन्हें पोलैंड की सुरक्षा के लिये खतरा बताया गया है।
सुरक्षा प्रवक्ता स्टेनिसलॉ जेरिन ने कहा, ''पोलैंड और उसके सहयोगी देशों के प्रति रूस की नीति और यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के चलते एजेंसी के प्रमुख ने इन व्यक्तियों को पोलैंड से निष्कासित करने का आग्रह किया है।''
उन्होंने कहा, ''ये वो लोग हैं जोकि राजनयिक दर्जे की आड़ में काम कर रहे हैं लेकिन असल में इन्होंने पोलैंड के खिलाफ जासूसी गतिविधियों को अंजाम दिया।''
जेरिन ने कहा कि एजेंसी के जरिए यह बात भी सामने आयी है कि रूसी सेवाओं का आक्रामक रुख बढ़ रहा है और ''वे पोलैंड के खिलाफ तत्परता से काम कर रहे हैं।''
एजेंसी ने कहा कि उसने रूस की खुफिया सेवाओं के लिये जासूसी करने के संदेह में पोलैंड के एक नागरिक को हिरासत में लिया है। संदिग्ध व्यक्ति वारसा रजिस्ट्री कार्यालय में काम करता है और शहर के अभिलेखागार तक उसकी पहुंच थी।
वहीं, पोलैंड सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने पोलैंड में रूस के राजदूत को तलब किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)