देश की खबरें | जहरीली शराब मौत मामला: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ग्रामीणों के शराब नहीं पीने की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मीरपुर जखेड़ा गांव में तीन ग्रामीणों की कथित जहरीली शराब से मौत के बाद कराए गए पोस्टमॉर्टम में उनके शराब नहीं पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मेरठ,11 सितम्बर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मीरपुर जखेड़ा गांव में तीन ग्रामीणों की कथित जहरीली शराब से मौत के बाद कराए गए पोस्टमॉर्टम में उनके शराब नहीं पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उधर,पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आबकारी विभाग ने तीनों युवकों की जहरीली शराब से मौत के आरोपों को खारिज कर किया है।

यह भी पढ़े | Coronavirus: सुप्रीम कोर्ट का राज्य सरकारों को निर्देश, COVID-19 के मरीजों के लिए तय करें एंबुलेंस के उचित किराया.

थाना प्रभारी रिषिपाल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मीरपुर जखेड़ा गांव के तीनों व्यक्तियों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है, रिपोर्ट में एल्कोहल नहीं पाया गया है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।

गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर जखेड़ा निवासी जगपाल उर्फ जग्गू और पवन के परिजन ने बताया कि मंगलवार शाम को दोनों ने शराब पी थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को तबियत बिगड़ने पर दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM योगी की सख्ती बरकरार, कुछ और पुलिसकर्मी निलंबित.

गांव के ही एक अन्य युवक अमित ने भी गुरुवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इन मौतों को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि तीनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है।

थाना प्रभारी के अनुसार अभी तक इस मामले में किसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है और गांव में अवैध शराब बिक्री की शिकायत के मद्देनजर आबकारी विभाग की टीम के साथ छापेमारी की जा रही है।

वहीं मेरठ के जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि एसडीएम सदर,पुलिस क्षेत्राधिकारी सरधना और जिला आबकारी अधिकारी की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक जगपाल और पवन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई।

उन्होंने कहा कि जांच में अभी तक जहरीली शराब पीने से मौत की बात सामने नही आई है। पलिस मामले की छानबीन कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\