देश की खबरें | बंगाल में हुई किशोरी की मौत का कारण जहर, शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं: पोस्ट मार्टम रिपोर्ट
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 20 जुलाई उत्तर बंगाल में जिस किशोरी की मौत पर बड़े स्तर पर हिंसा हुई, उसकी पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसकी मौत कारण जहर था और शरीर के बाहरी हिस्से पर चोट का कोई निशान नहीं मिला।

किशोरी के बलात्कार और हत्या का शक होने पर उत्तरी दिनाजपुर जिले में रविवार को भीड़ ने हंगामा खड़ा किया और सिलीगुड़ी के पास चोपरा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर पुलिस के कई वाहनों और सरकारी बसों को आग लगा दी गई।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: 'हॉर्स ट्रेडिंग' मामले में नोटिस मिलने पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा-ऑडियो क्लिप का क्या है सोर्स, मैं जांच के लिए तैयार.

पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के अनुसार, “शरीर के बाहरी हिस्से पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। जहर का प्रभाव है। हालांकि, रासायनिक परीक्षकों की रिपोर्ट आने तक अंतिम राय नहीं दी जा सकती।”

सोनपुर गांव में रविवार की सुबह जब किशोरी शौच के लिए घर से बाहर निकली थी तब कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया गया था।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश के बाद शिमला के पास भट्टाकुफर क्षेत्र में हुआ भूस्खलन: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कुछ घंटों बाद उसका शव मिला था और गांववालों का आरोप था कि बलात्कार के बाद किशोरी की हत्या की गई थी।

पुलिस ने कहा कि अब तक उन्होंने हिंसा में शामिल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)