जरुरी जानकारी | पीएनजीआरबी 11वें दौर में 65 शहरों के लिये शहरी गैस वितरण लाइसेंस बोली आयोजित करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेट्रोलियम क्षेत्र के नियामक पीएनजीआरबी 11वें शहरी गैस पाइपलाइन लाइसेंसिंग दौर में जम्मू, नागपुर, पठानकोट और मदुरै सहित 65 शहरों के लिये पाइपलाइन के जरिये सीधे गैस आपूर्ति नेटवर्क के वास्ते लाइसेंस बोली दौर का आयोजन करेगा। इसके लिए तारीखों की जल्द घोषणा की जाएगी।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त पेट्रोलियम क्षेत्र के नियामक पीएनजीआरबी 11वें शहरी गैस पाइपलाइन लाइसेंसिंग दौर में जम्मू, नागपुर, पठानकोट और मदुरै सहित 65 शहरों के लिये पाइपलाइन के जरिये सीधे गैस आपूर्ति नेटवर्क के वास्ते लाइसेंस बोली दौर का आयोजन करेगा। इसके लिए तारीखों की जल्द घोषणा की जाएगी।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने एक बयान में कहा कि 11वें शहरी गैस वितरण (सीजीडी) बोली दौर में 65 भौगोलिक इलाके शामिल होंगे।

बयान के मुताबिक, "वर्तमान में 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पीएनजीआरबी द्वारा 228 भौगोलिक इलाकों में एजेंसियों को प्राधिकृत किया है। इनमें देश का लगभग 53 प्रतिशत क्षेत्र और 70 प्रतिशत आबादी कवर है।

इसमें कहा गया, "पिछले यानी 10वें सीजीडी बोली दौर में, सीजीडी नेटवर्क के विकास के लिए 50 भौगोलिक इलाकों (जीए) को अधिकृत किया गया था।"

पीएनजीआरबी ने 2018 और 2019 में 136 शहरों में वाहनों के लिये खुदरा सीएनजी पंप लगाने और घरों के लिये पाइप के जरिये सीधे रसोईघर में गैस पहुंचाने के वासते कंपनियों को लाइसेंस वितरित किये थे। इससे शहरी गैस नेटवर्क का विसतार देश के 406 जिलों और करीब 70 प्रतिशत आबादी तक हो गया।

शहरी गैस नेटवर्क का विस्तार करना सरकार की उस योजना का हिस्सा है जिसमें 2030 तक वह देश की कुल ऊर्जा खपत में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को मौजूदा के 6.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत तक पहुंचाना लक्ष्य है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड