देश की खबरें | पीएमएलए मामला: वेणुगोपाल धूत अदालत के समक्ष पेश हुए, जमानत मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वीडियोकॉन समूह के प्रवर्तक वेणुगोपाल धूत कथित आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन धनशोधन मामले में शुक्रवार को यहां एक अदालत के समक्ष पेश हुए। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है।

मुंबई, 12 मार्च वीडियोकॉन समूह के प्रवर्तक वेणुगोपाल धूत कथित आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन धनशोधन मामले में शुक्रवार को यहां एक अदालत के समक्ष पेश हुए। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है।

धूत धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत के समक्ष पेश हुए। इसी अदालत ने उन्हें इससे पहले समन जारी किये थे।

विशेष न्यायाधीश ए. ए. नंदगांवकर ने उन्हें पांच लाख रुपये के एक निजी मुचलके पर जमानत दी।

अदालत ने उन्हें उसकी अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ने का निर्देश दिया और उन्हें जांच एजेंसी को अपना पासपोर्ट सौंपने के लिए भी कहा।

उसने कहा कि मामले में जांच के लिए उनकी जरूरत होने पर उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होना होगा।

अदालत ने ईडी के आरोप पत्र पर संज्ञान लेने के बाद 30 जनवरी को आईसीआईसीआई की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और धूत को तलब किया था।

दीपक कोचर न्यायिक हिरासत में है जबकि चंदा कोचर पिछले महीने अदालत के समक्ष पेश हुई थी और बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी।

ईडी ने सीबीआई द्वारा कोचर, धूत और अन्य के खिलाफ दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर धनशोधन के लिए एक आपराधिक मामला दर्ज किये जाने के बाद सितम्बर, 2020 में दीपक कोचर को गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू