जरुरी जानकारी | पीएमजीकेएवाई चौथा चरण: उप्र ने जुलाई में मुफ्त वितरण के लिए एक लाख टन अनाज उठाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने पीएमजीकेएवाई योजना के तहत चौथे चरण में मुफ्त अनाज वितरण के लिए जुलाई माह के दौरान केंद्र से अब तक लगभग एक लाख टन खाद्यान्न उठाया है।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई उत्तर प्रदेश सरकार ने पीएमजीकेएवाई योजना के तहत चौथे चरण में मुफ्त अनाज वितरण के लिए जुलाई माह के दौरान केंद्र से अब तक लगभग एक लाख टन खाद्यान्न उठाया है।

केंद्र जुलाई से नवंबर 2021 की अवधि के लिए देश भर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के चौथे चरण को लागू कर रहा है।

इस योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत निर्धारित कोटे के अतिरिक्त 80 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है।

अकेले उत्तर प्रदेश में 14.71 करोड़ राशन कार्डधारक इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। एनएफएसए के तहत भारत में राज्य (उ.प्र.) का आवंटन सबसे अधिक है।

केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पीएमजीकेएवाई के तहत उत्तर प्रदेश को लगभग 36.80 लाख टन खाद्यान्न जुलाई-नवंबर तक वितरण के लिए आवंटित किया गया है।

इसमें से, राज्य सरकार ने योजना के तहत अब तक एक लाख टन अनाज उठा लिया है।

पीएमजीकेएवाई को पहली बार वर्ष 2020 में आठ महीने के लिए शुरू किया गया था ताकि एनएफएसए के दायरे में आने वाले लगभग 80 करोड़ लाभार्थियों को कोविड-19 महामारी की वजह से पैदा हुई आर्थिक कठिनाइयों से राहत मिल सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू