देश की खबरें | प्रधानमंत्री 19 जनवरी को तेलंगाना में सात हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जनवरी को तेलंगाना का दौरा करेंगे और हैदराबाद तथा विशाखापत्तनम के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर देश को समर्पित करेंगे। वह 7,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

हैदराबाद, नौ जनवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जनवरी को तेलंगाना का दौरा करेंगे और हैदराबाद तथा विशाखापत्तनम के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर देश को समर्पित करेंगे। वह 7,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री 19 जनवरी को सबसे पहले यहां सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से पूर्वाह्न 10 बजे देश की आठवीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री, पर्यटन जी किशन रेड्डी के कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद, प्रधानमंत्री 699 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के विकास कार्य के लिए भूमि पूजन करेंगे।

राज्य में मोदी की यात्रा के मद्देनजर भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य बी संजय कुमार, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य के लक्ष्मण ने सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन का दौरा किया और दक्षिण मध्य रेलवे के अधिकारियों के साथ एक बैठक की।

प्रधानमंत्री सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण की आधारशिला रखेंगे। इसमें करीब 700 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके अलावा वह काजीपेट में ‘पीरियॉडिकल ओवरहॉलिंग’ (पीओएच) कार्यशाला के निर्माण कार्य की भी शुरुआत करेंगे।

बयान में कहा गया है कि इसी तरह सिकंदराबाद-महबूबनगर रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य की भी शुरुआत की जाएगी। इसपर 1,231 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\