देश की खबरें | प्रधानमंत्री 18 राज्यों में फैले 91 एफएम ट्रांसमीटर्स का उद्घाटन करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 91 एफएम ट्रांसमीटर्स का उद्घाटन करेंगे, जो सीमावर्ती क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों में एफएम रेडियो संपर्क को बढ़ावा देगा।

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 91 एफएम ट्रांसमीटर्स का उद्घाटन करेंगे, जो सीमावर्ती क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों में एफएम रेडियो संपर्क को बढ़ावा देगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में बताया कि आकांक्षी जिले और सीमावर्ती क्षेत्र इस प्रयास के केंद्र में हैं।

पीएमओ के मुताबिक, इस प्रयास से रेडियो सेवाएं अतिरिक्त दो करोड़ लोगों तक पहुंचेंगी, जिनके पास अब तक इस माध्यम की पहुंच नहीं थी। इससे लगभग 35,000 वर्ग किमी क्षेत्र में कवरेज और बढ़ जाएगा।

यह विस्तार प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 100वीं कड़ी से दो दिन पहले किया गया है।

बयान के मुताबिक बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, लद्दाख और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुल 84 जिलों में 100 वाट के 91 नए एफएम ट्रांसमीटर स्थापित किए गए हैं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘प्रधानमंत्री जनता तक पहुंचने में रेडियो की महत्वपूर्ण भूमिका में दृढ़ विश्वास रखते हैं।’’

इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी ताकि इस माध्यम की अनूठी ताकत का इस्तेमाल कर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा जा सके। कार्यक्रम की 100वीं कड़ी रविवार को प्रसारित होने वाली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी