देश की खबरें | प्रधानमंत्री शनिवार और रविवार को डीजीपी सम्मेलन में भाग लेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार से आरंभ हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और महानिरीक्षकों के तीन दिवसीय अखिल भारतीय सम्मेलन में शनिवार और रविवार को भाग लेंगे।

नयी दिल्ली, 20 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार से आरंभ हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और महानिरीक्षकों के तीन दिवसीय अखिल भारतीय सम्मेलन में शनिवार और रविवार को भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। इस सम्मेलन का आयोजन राजधानी दिल्ली के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में हो रहा है। इस सम्मेलन में साइबर अपराध, मादक पदार्थों के खिलाफ जंग, आतंकवाद से निपटने की चुनौतियों और वामपंथी उग्रवाद सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21-22 जनवरी को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, पूसा में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन-2022 में भाग लेंगे।’’

इस सम्मेलन का आयोजन डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है। इसमें राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी, केंद्रीय सशस्त्र बलों व केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुखों सहित करीब 100 प्रतिनिधि सम्मेलन में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होंगे, जबकि शेष डिजिटल माध्यम से जुड़ेंगे।

पीएमओ ने कहा कि सम्मेलन में साइबर अपराध, पुलिसिंग में प्रौद्योगिकी, आतंकवाद से निपटने की चुनौतियों, वामपंथी उग्रवाद, क्षमता निर्माण, जेल सुधार सहित कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

यह सम्मेलन पहचान किए गए विषयों पर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के पुलिस और खुफिया अधिकारियों को शामिल करते हुए व्यापक विचार-विमर्श की परिणति है।

प्रत्येक विषय के तहत राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की सर्वोत्तम प्रथाओं को सम्मेलन में प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि राज्य एक-दूसरे से सीख सकें।

पीएमओ ने कहा कि 2014 से प्रधानमंत्री डीजीपी सम्मेलन में गहरी दिलचस्पी लेते रहे हैं और पहले के प्रधानमंत्रियों की प्रतीकात्मक उपस्थिति के विपरीत वह सम्मेलन के सभी प्रमुख सत्रों में बैठते हैं।

उसने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री न केवल सभी सुझावों को धैर्यपूर्वक सुनते हैं, बल्कि स्वतंत्र और अनौपचारिक चर्चाओं को भी प्रोत्साहित करते हैं, ताकि नए विचार सामने आ सकें।’’

पीएमओ ने कहा कि यह देश के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के लिए एक अनुकूल वातावरण प्रदान करता है, ताकि वे देश को प्रभावित करने वाले प्रमुख पुलिसिंग और आंतरिक सुरक्षा के मुद्दों पर सीधे प्रधानमंत्री को जानकारी और सुझाव दे सकें।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप सम्मेलन ने पुलिसिंग और सुरक्षा से जुड़े भविष्य के विषयों पर चर्चा शुरू की है, ताकि न केवल वर्तमान समय में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके, बल्कि उभरते मुद्दों और चुनौतियों का सामना करने के लिए क्षमता विकसित की जा सके।

यह वार्षिक बैठक 2013 तक नयी दिल्ली में होती थी। हालांकि, 2014 में जब मोदी प्रधानमंत्री बने, तो गृह मंत्रालय और खुफिया ब्यूरो द्वारा आयोजित यह बैठक राष्ट्रीय राजधानी से बाहर आयोजित की जाने लगी।

वर्ष 2014 में यह बैठक गुवाहाटी में, 2015 में कच्छ के रण में, 2016 में हैदराबाद की राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में, 2017 में टेकनपुर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अकादमी में, 2019 में पुणे में और 2020 में कोविड महामारी के दौरान ऑनलाइन माध्यम से और 2021 में लखनऊ में हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट