देश की खबरें | प्रधानमंत्री मटन, मछली और ‘मुजरा’ के बारे में बोलते हैं, ‘मेक इन इंडिया’ पर बात नहीं करते: खरगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को अर्थव्यवस्था की स्थिति, निर्यात, बढ़ते व्यापार घाटे तथा ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह चीन को अपना सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बनाकर ‘फर्जी राष्ट्रवाद’ पर अमल कर रही है।

नयी दिल्ली, 27 मई कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को अर्थव्यवस्था की स्थिति, निर्यात, बढ़ते व्यापार घाटे तथा ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह चीन को अपना सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बनाकर ‘फर्जी राष्ट्रवाद’ पर अमल कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलसूत्र, मटन, मछली, मुगल और मुजरा के बारे में बोलते हैं, लेकिन ‘मेक इन इंडिया' के बारे में बात नहीं करते।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘नरेन्द्र मोदी जी मंगलसूत्र, मटन, मछली, मुगल और मुजरा के बारे में बोलते हैं, लेकिन ‘मेक इन इंडिया' के बारे में बात नहीं करते? मोदी जी अपने कई चुनावी भाषणों में अर्थव्यवस्था पर एक भी शब्द क्यों नहीं बोलते? इसका जवाब है-सरकार की घोर विफलता।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम फ्लॉप हो गया है, पीएलआई योजना लड़खड़ा गई है और निर्यात में भारी गिरावट आई है।

कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार और भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल के बीच तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 के दौरान विनिर्माण वृद्धि 7.85 प्रतिशत थी, जबकि मोदी सरकार में 2014 से 2022 तक यह 6.0 प्रतिशत थी।

खरगे ने आरोप लगाया, ‘‘56 इंच की छाती ठोकने, ऐप-बैन और फर्जी राष्ट्रवाद के बावजूद, मोदी जी ने यह सुनिश्चित किया कि चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बने।’’

हक हक दिलीप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\